चाईबासा : कुंदरुहातू में पेड़ से टकराया ट्रक, चालक की मौत, खलासी घायल
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी घायल हो गया। दुर्घटना कुंदरुहातू के पास करीब सुबह 3:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से जा टकराया।
हादसे में खूंटी निवासी करीब 40 वर्षीय ट्रक चालक सुकू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनके सिर और छाती में गंभीर चोट पाई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ट्रक का खलासी नामजन बरला भी हादसे में घायल हुआ है। उसके सिर में चोट लगी है और सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

राइस मिल से चावल लेकर जगन्नाथपुर जा रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार, सुकू मुंडा नगड़ी स्थित एक राइस मिल से चावल लादकर जगन्नाथपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुंदरुहातू के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक और खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों के पहुंचते ही अस्पताल में पसरा मातम
सुकू मुंडा की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन और ट्रक मालिक भी सदर अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर चालक को झपकी आने की बात सामने आ रही है, हालांकि हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

धनबाद : छाताबाद में भू-धंसान से उजड़े लोगों की फिर फरियाद, ग्रामीण चिल्लाते रहे- ‘घर बचा लीजिए साहब’; बैठक के बाद भी मिला सिर्फ आश्वासन
धनबाद/बाघमारा। छाताबाद में जमीन धंस रही है, घरों की दीवारों में दरारें पड़ रही हैं और लोगों के सिर पर बेघर होने…

करम अखरा महोत्सव में गूंजा झारखंडी संस्कृति का रंग, सुदेश महतो बोले- विरासत बचाना सामूहिक जिम्मेदारी
रांची: कांके के भाट बोड़या मैदान में शुक्रवार को कांके विधानसभा स्तरीय करम अखरा महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड…

















