गांधी जयंती पर रांची में बंद रहेंगी मांस-मछली और मुर्गा दुकानें, निगम ने जारी की सूचना

रांची: गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को रांची नगर निगम क्षेत्र में सभी वधशालाएं एवं मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस संबंध में रांची नगर निगम की सामान्य शाखा की ओर से आवश्यक सूचना जारी की गई है।

नगर निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 2 अक्टूबर 2026 को मांस, मछली और मुर्गा की बिक्री करते हुए कोई भी दुकानदार पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने संबंधित दुकानदारों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

कांग्रेस की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, बूथ से पंचायत स्तर तक मजबूती की रणनीति
निर्मल सिंह गुमला: गुमला सदर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बुधवार को परिसदन भवन में प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर की अध्यक्षता…

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठित, 17 आरोपियों को करना होगा ट्रायल फेस
रांची। बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की…

















