husband-murdered-raising-his-voice-against

ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले पति की हत्या, बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरी पत्नी

Share
Link copied
husband-murdered-raising-his-voice-against
husband-murdered-raising-his-voice-against

जमशेदपुर: बर्मामाइंस कैरिज कॉलोनी निवासी सलमा काजी ने अपने पति अफरात की हत्या का मामला उठाते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। बुधवार को परिसदन में विधायक सरयू राय के संवाददाता सम्मेलन के दौरान सलमा ने आरोप लगाया कि उनके पति इलाके में ड्रग्स के अवैध कारोबार का विरोध करते थे और लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते थे। इसी वजह से ड्रग्स कारोबार से जुड़े शाहरुख और उसके साथियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

Advertisment
Advertisment

सलमा ने बताया कि पति की हत्या के बाद उन्होंने बर्मामाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन उनके मुताबिक इलाके में कथित ड्रग्स कारोबार अब भी जारी है।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने आरोप लगाया कि ड्रग्स कारोबार से जुड़े लोगों को टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज का कथित संरक्षण प्राप्त है। सलमा का दावा है कि इसी वजह से जेल में बंद आरोपी भी उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

सलमा ने कहा कि पति की हत्या के बाद से उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है। बच्चों की पढ़ाई और ट्यूशन तक बंद हो गई है। सुरक्षा की चिंता के कारण वह बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं निकलने देती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हर समय अपनी और बच्चों की जान-माल की चिंता बनी रहती है।

RKDF
advertisement

सलमा का आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद परिवार को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली। उन्होंने प्रशासन से ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, धमकी देने वालों पर कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पति की हत्या के बाद उनका परिवार न्याय और सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर उम्मीद लगाए बैठा है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।