यूपीए द्वारा झारखंड की खनिज संपदा की चोरी पर जनता का आक्रोश एक सबक के रूप में काम करेगा:- Avinash Pandey

यूपीए द्वारा झारखंड की खनिज संपदा की चोरी पर जनता का आक्रोश एक सबक के रूप में काम करेगा:- Avinash Pandey

Share
Link copied

Avinash Pandey

Drishti  Now  Ranchi

यूपीए गठबंधन की सरकार काली कमाई के बदौलत रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव जितना चाहती है। लेकिन सरकार की लोक लुभावन बातें जनता के बीच एक भी चलने वाली नहीं है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रांची रोड स्थित ओम पैलेस में भाजपाइयों द्वारा नगर परिषद के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही।

उन्होंने यूपीए गठनबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अन्याय के विरुद्ध मुखर होकर सामने आए और जीत दिलाकर इतिहास रचें। यूपीए गठबंधन की सरकार यहां की खनिज संपदा को लूटने के काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने पत्नी के नाम पर जमीन लिया। संथाल परगना के पहाड़ों को पंकज मिश्रा के साथ मिलकर सफाचट किया।

राज्य में लूट भ्रष्टाचार-गुंडागर्दी चरम पर है। अन्याय सर चढ़कर बोल रहा है। परदेश में करीब 5000 की संख्या में बहू बेटियों के साथ दुष्कर्म हुआ। जो कि इस सरकार के लिए के लिए शर्म की बात है। इससे पूर्व अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा स्व अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

सम्मेलन की अध्यक्षता मनोज गिरि संचालन नगर परिषद उपाध्यक्ष संजय शाह एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मनोज सिंह ने किया। सम्मेलन में रंजीत सिन्हा, टुनू गोप, कुंटू बाबू, रंजीत पांडेय, राजेंद्र कुशवाहा, उमेश साव, मनोज गिरि, दिलीप सिंह, हरि नारायण कुशवाहा, कमलेश बेदिया, संतराज पासवान, छठी लाल प्रसाद, प्रवीण सोनू, अर्जुन महतो, विनोद प्रसाद, राजदीप साहू, गणेश प्रसाद, विजय गिरी, रंजीत साहू, भीमसेन चौहान, सुभद्रा अग्रवाल, मंजू यादव समेत बड़ी संख्या में नगर परिषद क्षेत्र के 40 बूथ के कार्यकर्ता शामिल थे।

विकास के पहिए को गति देने में सहयोग करें : साहू

इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सह प्रदेश के महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत बाबू के नेतृत्व में पूरे सूबे में लूट मचा है। साथ ही क्षेत्र में गोलियों की गड़गड़ाहट भी खूब गूंज रही है। ऐसी जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ रामगढ़ में थमी विकास की पहिया को एक बार फिर से गति देने में सहयोग करें।

विकास तभी संभव होगा जब परिवर्तन होगा। लोग परिवर्तन करने की कोशिश करें। इस सरकार से उन्हें कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। आप के मन की सरकार आने पर आप का जीवन बदलेगा और राज्य का भी विकास होगा। सम्मेलन को मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल एवं रांची कांके के विधायक सह नगर परिषद के चुनाव प्रभारी समरी लाल अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow