Cm सोरेन की आय से अधिक संपत्ति में कोर्ट ने रजिस्टार ऑफ़ कंपनी को नोटिस जारी किया, सुनवाई दो हफ्ते बाद

Cm सोरेन की आय से अधिक संपत्ति में कोर्ट ने रजिस्टार ऑफ़ कंपनी को नोटिस जारी किया, सुनवाई दो हफ्ते बाद

Share
Link copied

झारखंड हाई कोर्ट में आज मुख्यमंत्री(CM) हेमंत सोरेन उनके परिवार और करीबियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर  सुनवाई हुई.  सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रजिस्ट्रार ऑफ़ कंपनी को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह में सभी CM और उनके परिवार के सदस्यों की कंपनियों की जांच कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री के बाद अब मंत्री मिथिलेश ठाकूर(Mithilesh thakur)के खिलाफ शिकायत, State EC ने गढ़वा Dc से मांगी रिपोर्ट
इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री के बाद अब मंत्री मिथिलेश ठाकूर(Mithilesh thakur)के खिलाफ शिकायत, State EC ने गढ़वा Dc से मांगी रिपोर्ट

झारखंड सरकार के मंत्रियों पर इन दिनों लगातार आरोप लग रहे हैं खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस कोटे से मंत्री बन्ना गुप्ता…

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun munda)ने सरना स्थल शिलान्यास पर उठाया सवाल
इसे भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun munda)ने सरना स्थल शिलान्यास पर उठाया सवाल

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा(Arjun munda) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राजधानी रांची के सिरमटोली में…

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट (supreme court ) में सुनवाई सोमवार को
इसे भी पढ़ें

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट (supreme court ) में सुनवाई सोमवार को

  झारखंड में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट (supreme court)में अहम सुनवाई हुई याचिकाकर्ता की ओर से…

याचिका में याचिकाकर्ता की ओर से   जितनी भी कंपनियों की जानकारी दी गई है, उनकी जानकारी अदालत ने  मांगी है. इसके साथ ही अदालत ने इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) को भी पार्टी बनाने का आदेश दिया है.

इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की बेंच में हुई. शिवशंकर शर्मा के द्वारा दाखिल की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह निर्देश दिया है.अब कोर्ट इस जनहित याचिका पर दो सप्ताह बाद सुनवाई करेगा.

ज्ञात हो कि शिवशंकर शर्मा ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर झारखंड , बिहार और बंगाल समेत अन्य राज्यों में चलाई जा रही सेल कंपनियों की जांच CBI और ED से करवाने की मांग की है. जिसमें हेमंत सोरेन उनके भाई बसंत सोरेन द्वारा निवेश करने का भी आरोप लगाया गया है. अब देखना है की दो हफ्ते बाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या होता है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow