साहिबगंज जिला DMO विभूति कुमार के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की एक तस्वीर वायरल
DMO PIC VIRAL
आईएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद ED उनसे लगातार पूछताछ कर रही है उनके साथ साथ उनके तार जिस जिस से जुड़े नजर आ रहे है उनसे भी पूछताछ हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पूजा सिंघल मामले से जुड़े साहिबगंज जिला खनन पदाधिकारी (DMO) विभूति कुमार के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की एक तस्वीर वायरल हुई है. इस तस्वीर में डीएमओ और विभूति कुमार एक साथ बैठे हुए हैं. इसके बाद दीपक प्रकाश और विभूति कुमार के रिश्तों को लेकर चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है दोनों कायस्थ हैं और इनके बीच पारिवारिक रिश्ता भी है. इसपर बीजेपी की ओर से कहा गया है कि यह मॉर्फ फोटो है. फोटो को कट पेस्ट किया गया है. दीपक प्रकाश इसके खिलाफ अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायेंगे.

















