Chief Minister Hemant Soren said—"Listening to students, standing with students."

विधानसभा घेराव के बाद बोले हेमंत सोरेन- छात्रों की आवाज का सम्मान, संवाद से निकलेगा समाधान

रांची : झारखंड में परीक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन और सोमवार यानी आज हुए  विधानसभा घेराव के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देर शाम सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाने का पूरा अधिकार है और सरकार की जिम्मेदारी है कि उनकी आवाज सुनी जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

मुख्यमंत्री ने आंदोलन के दौरान स्थिति संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने संयम, संवेदनशीलता और पूरी जिम्मेदारी के साथ परिस्थितियों को नियंत्रित किया।

अपने संदेश में हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने छात्रों की बात सुनी है। सरकार के वरिष्ठ मंत्री लगातार छात्र प्रतिनिधियों से संवाद करते रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की मांगों पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी।

Drishti 04
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में यह स्पष्ट हुआ है कि दोषी चाहे कोई भी हो, सरकार ने किसी को बख्शा नहीं है। सरकार का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करना है, ताकि भविष्य में किसी छात्र को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि सरकार इसे अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बदलाव में छात्रों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होगी।

Drishti 03
Advertisement

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड को केवल समस्याओं पर चर्चा करने वाला राज्य नहीं, बल्कि समाधान की नई मिसाल कायम करने वाला राज्य बनाना सरकार का प्रयास है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने आंदोलन के बीच विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ लोगों ने राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने और छात्रों को भटकाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से ऐसे राजनीतिक नैरेटिव के बहकावे में नहीं आने की अपील की।

Drishti 03
Advertisement

मुख्यमंत्री ने छात्रों को झारखंड का भविष्य बताते हुए कहा कि उनकी आवाज को नजरअंदाज करना सरकार का उद्देश्य नहीं है। उन्होंने एक बार फिर छात्रों से संवाद और विश्वास के जरिए पूरे मामले का समाधान निकालने की अपील की।

RKDF
ADV
Kashmir vastaralay
Advertisment
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now