शिक्षिका पर दो युवकों ने चाकू से किया हमला : जामताड़ा

शिक्षिका पर दो युवकों ने चाकू से किया हमला : जामताड़ा

जामताड़ा (JAMTARA) में दिनदहाड़े एक स्कूल शिक्षिका पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया जिससे शिक्षिका घायल हो गई। घटना जामताड़ा के पांडेडीह मोहल्ले के पास हुई है। सुजाता कुमारी नामक शिक्षिका अपने विद्यालय जाने के लिए स्कूटी से निकली थी तो दो युवकों ने हाथ दिखाकर उसे रोका दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। शिक्षिका के रूप से ही युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।
इन्हे भी पढ़े :-


शोर मचाने पर दोनों युवक वहां से भाग खड़े हुए। घायल शिक्षिका को जामताड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जामताड़ा थाना की पुलिस पहुंची हुई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इन्हे भी पढ़े :- सदर बीडीओ के अकर्मण्यता के ख़िलाफ़ भाजपा ने भरा हुंकार, धरने में उमड़ा जनसैलाब ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow