लूट की बड़ी साजिश नाकाम, 5 अपराधी देसी कट्टा-गोलियों सहित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

लूट की बड़ी साजिश नाकाम, 5 अपराधी देसी कट्टा-गोलियों सहित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

गोड्डा मुफस्सिल थाना पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटपाट एवं डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले का खुलासा करते हुए हेडक्वार्टर डीएसपी जेपीएन चौधरी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई की और अपराधियों को हथियारों के साथ धर दबोचा।

डीएसपी चौधरी के अनुसार, “ये सभी आरोपी लूटपाट की पूरी प्लानिंग कर चुके थे। योजना को अंतिम रूप देने के दौरान ही वे हमारे रडार पर आए और हमने उन्हें हथियारों सहित पकड़ लिया। इससे एक बड़ी वारदात होने से बच गई।”

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य आसपास के इलाकों में पहले भी छोटी-मोटी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आगे की जांच जारी है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों व लिंक की तलाश की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now