MLA Bhushan Bara met Minister Deepika Pandey regarding the development of Simdega, raising key demands concerning bridges, roads, and dilapidated schools.

सिमडेगा के विकास को लेकर विधायक भूषण बाड़ा ने मंत्री दीपिका पांडेय से की मुलाकात, पुल-सड़क और जर्जर स्कूलों पर रखीं प्रमुख मांगें

Share
Link copied
MLA Bhushan Bara met Minister Deepika Pandey regarding the development of Simdega, raising key demands concerning bridges, roads, and dilapidated schools.
MLA Bhushan Bara met Minister Deepika Pandey regarding the development of Simdega, raising key demands concerning bridges, roads, and dilapidated schools.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: सिमडेगा के समग्र विकास और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर स्थानीय विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने रांची में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इस दौरान जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा भी मौजूद रहीं।

विधायक ने मंत्री को बताया कि सिमडेगा आदिवासी बहुल और पहाड़ी-नदी क्षेत्र होने के कारण बरसात में दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और मुख्य सड़कों से पूरी तरह कट जाता है। उफनती नदियों और नालों के कारण कई गांव टापू में तब्दील हो जाते हैं, जिससे मरीजों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ऐसे संवेदनशील इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर पुल-पुलिया और पक्की सड़कों के निर्माण की मांग की।

RKDF
Adv.

भूषण बाड़ा ने ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि वर्षों से कई सड़कें मरम्मत का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने इन सड़कों के पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की।

शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए विधायक ने कहा कि जिले के कई सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर हो चुके हैं और वहां बच्चों की पढ़ाई जोखिम के बीच हो रही है। उन्होंने सभी जर्जर विद्यालयों का सर्वे कराकर पुराने भवनों को हटाने तथा आधुनिक एवं सुरक्षित भवनों के निर्माण की मांग की।

इसके अलावा विधायक ने सिमडेगा को स्पेशल डिवीजन, पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग की विकास योजनाओं में अधिक हिस्सेदारी देने की मांग करते हुए कहा कि जिले को विशेष प्राथमिकता मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विधायक की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तैयार कराने का निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का विकास है और बरसात में संपर्क से कटने वाले गांवों के लिए पुल निर्माण सहित अन्य आवश्यक योजनाओं पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर केशव महतो कमलेश और श्रीबेला प्रसाद के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।