BJP National President Nitin Naveen gave the mantra of booth empowerment, called for preparations for 2029

नितिन नवीन की नई टीम में बड़े चेहरों को जगह, राम माधव और स्मृति ईरानी समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Share
Link copied
Prominent figures included in Nitin Nabin's new team; 13 National Vice Presidents appointed, including Ram Madhav and Smriti Irani.
Prominent figures included in Nitin Nabin’s new team; 13 National Vice Presidents appointed, including Ram Madhav and Smriti Irani.

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। संगठन में इस बार कई चर्चित और अनुभवी चेहरों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। राम माधव और स्मृति ईरानी समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

भाजपा की नई टीम में सात राज्यों से कुल आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। यूपी से स्मृति ईरानी के अलावा हरीश द्विवेदी को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। नितिन नवीन की टीम में महिला प्रतिनिधित्व पर भी खास जोर दिखाई दे रहा है। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में छह महिलाएं हैं। इसके अलावा स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की नई टीम में दो मुस्लिम नेताओं को भी जगह मिली है।

Kashmir
advertisement

हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने को उत्तर प्रदेश की आगामी राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है। राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा विभिन्न सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। द्विवेदी को जिम्मेदारी दिए जाने को ब्राह्मण मतदाताओं के बीच संगठन की पकड़ मजबूत करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से राहुल गांधी को हराकर देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह भाजपा के संगठन और सरकार में किसी प्रमुख जिम्मेदारी में नजर नहीं आई थीं। अब नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में उनकी वापसी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RKDF
advertisement

भाजपा ने संगठन महामंत्री की मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया है। बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे। वहीं, दोनों सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और सौदान सिंह को भी उनकी जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। शिवप्रकाश भाजपा में आने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं और प्रचारक के तौर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आते हैं।

भाजपा की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। खासकर उत्तर प्रदेश जैसे चुनावी राज्य को संगठन में मिली प्रमुख हिस्सेदारी को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

देखिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी 

नितिन नवीन की नई टीम में बड़े चेहरों को जगह, राम माधव और स्मृति ईरानी समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नितिन नवीन की नई टीम में बड़े चेहरों को जगह, राम माधव और स्मृति ईरानी समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नितिन नवीन की नई टीम में बड़े चेहरों को जगह, राम माधव और स्मृति ईरानी समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नितिन नवीन की नई टीम में बड़े चेहरों को जगह, राम माधव और स्मृति ईरानी समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।