जमशेदपुर में सत्य साईं सेवा संगठन का राज्य स्तरीय साधना शिविर शुरू, सेवा और आध्यात्मिकता का संदेश

जमशेदपुर: श्री सत्य साईं सेवा संगठन, झारखंड के तत्वावधान में कदमा स्थित साईं सेंटर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय साधना शिविर शुरू हुआ। शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक चिंतन, भजन और सेवा गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार झा ने ध्वजारोहण, भगवान श्री सत्य साईं बाबा की मंगल आरती और दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने संगठन की आध्यात्मिक गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी दी। बिहार-झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसबी चौधरी ने भी आध्यात्मिक शिक्षा और मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

शिविर के दूसरे सत्र में प्रभात फेरी और मंगलाचरण के बीच पुट्टपर्थी से लाए गए वट वृक्ष का नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाज से परिसर में उसका रोपण किया गया। साईं मंत्र और गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस दौरान प्रतीक कुमार ने भजनों के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। वहीं, पीएचडी में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकीं सहायक प्रोफेसर श्रद्धा कुमारी ने एक कहानी के जरिए लालच और सेवा भावना के बीच का अंतर समझाया। दोनों की प्रस्तुतियों को श्रद्धालुओं ने सराहा।

कार्यक्रम में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव के आयोजन में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने और सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को मानवीय मूल्यों, आध्यात्मिक साधना और निस्वार्थ सेवा को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

सरना धर्म कोड और परिसीमन के खिलाफ गुमला में उमड़ा आदिवासी जनसैलाब, मंत्री चमरा लिंडा ने किया निर्णायक संघर्ष का आह्वान
निर्मल सिंह गुमला: सरना धर्म कोड और परिसीमन के मुद्दे पर रविवार को गुमला में आदिवासी समाज ने जोरदार हुंकार भरी। पालकोट…

चास के तेलडीह में दर्दनाक हादसा, चौथी मंजिल से गिरकर 17 वर्षीय छात्र की मौत
बोकारो: चास थाना क्षेत्र के तेलडीह स्थित देव मार्केट में शनिवार अहले सुबह चौथी मंजिल से गिरकर 17 वर्षीय छात्र की मौत…
















