चास के तेलडीह में दर्दनाक हादसा, चौथी मंजिल से गिरकर 17 वर्षीय छात्र की मौत

बोकारो: चास थाना क्षेत्र के तेलडीह स्थित देव मार्केट में शनिवार अहले सुबह चौथी मंजिल से गिरकर 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवांश उर्फ राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शिवांश वर्ष 2027 में होने वाली दसवीं की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह पिछले दो से ढाई वर्षों से अपनी मां के साथ देव मार्केट स्थित किराये के मकान की चौथी मंजिल पर रह रहा था। उसके पिता युधिष्ठिर महतो मजदूरी करते हैं और काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर क्षेत्र का निवासी है।

परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह सोकर उठने के बाद शिवांश ने अपनी मां से घूमने जाने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद उसके चौथी मंजिल से गिरने की सूचना मिली। पड़ोसियों के मुताबिक, सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर एक युवक लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शिवांश शांत स्वभाव का था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करते थे ठगी, देवघर में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार
Flipkart, Amazon Pay और Google Pay के नाम पर लोगों को बनाते थे निशाना, APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने…

चक्रधरपुर में खाद्य दुकानों पर छापा, 20 किलो सड़े रसगुल्ले बरामद; पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस
मथुरा स्वीट्स में मिले खराब रसगुल्ले और एक्सपायरी स्नैक्स, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर ही कराया नष्ट चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले…
















