State president held a meeting with Congress officials regarding the upcoming municipal elections.

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक।

Share
Link copied

रांची:राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में नगर निकाय चुनाव मे किस प्रकार से गठबंधन के साथ मिलकर प्रत्याशियों की चयन एवं जीत सुनिश्चित हो इस विषय पर विचार विमर्श और मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने और सरकार गठन के बाद अब पार्टी का फोकस स्थानीय चुनाव पर है उन्होंने कहा कि झारखंड में 9 नगर निगम 10 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी।

इन सभी में पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की तलाश और चयन के लिए पार्टी के वरीय नेता संबंधित इलाके में कैंप करेंगे और चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में बूथ के सक्रिय कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक बढ़ाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का मानना है कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव को गठबंधन के तहत लड़ा गया था स्थानीय चुनाव भी गठबंधन के तहत लड़ा जाए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow