रसोईया-सह-संयोजिका संघ 8 दिसंबर को विधानसभा घेराव करेगा

रसोईया-सह-संयोजिका संघ 8 दिसंबर को विधानसभा घेराव करेगा

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया एवं संयोजिका संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 8 दिसंबर 2025 को रांची में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है।वोरविवार को सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड के हुरदा बाजार शेड में आयोजित संघ की महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संध्या देवी ने की।

संध्या देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संघ लंबे समय से अपनी जायज मांगों को विभिन्न माध्यमों से सरकार, विधायकों और मंत्रियों के समक्ष रखता आ रहा है, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया। मजबूरन अब हमें विधानसभा घेराव करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को जिले की सभी रसोईया-सह-संयोजिकाएं बड़ी संख्या में रांची पहुंचेंगी और घेराव को सफल बनाएंगी। इस दौरान स्कूलों में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम बाधित रहेगा।

बैठक में मुख्य रूप से इग्नेस जोजो, जसमती देवी, आनंदिता होरो, एसरंती जोजो, एतवरी देवी, शैब्या देवी, अनीता देवी, सविता महतो, कुन्ती देवी सहित सैकड़ों रसोईया-सह-संयोजिकाएं उपस्थित थीं। संघ ने सभी सदस्यों से 8 दिसंबर को रांची पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow