Three accused were plotting a highway robbery; the plot was exposed following an accident; two country-made pistols were recovered.

हाईवे पर लूट की तैयारी में थे तीन आरोपी, हादसे के बाद खुला राज; दो देसी कट्टा बरामद

Share
Link copied
Three accused were plotting a highway robbery; the plot was exposed following an accident; two country-made pistols were recovered.
Three accused were plotting a highway robbery; the plot was exposed following an accident; two country-made pistols were recovered.
Deoghar
Advertisement

गोड्डा: पथरगामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे पर वाहनों को रोककर लूटपाट करने के कथित मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देसी कट्टा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि तेलनी मोड़ हाईवे के पास मोटरसाइकिल सवार तीन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि उनके पास अवैध हथियार हो सकते हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति घायल अवस्था में मोटरसाइकिल के पास मिला।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

पूछताछ में घायल व्यक्ति ने अपना नाम भोला सिंह उर्फ प्रेमशंकर सिंह बताया। पुलिस के मुताबिक, हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने साथियों नितेश पंडित और पप्पु पंडित के साथ हाईवे पर छोटी-बड़ी गाड़ियों को रोककर कथित तौर पर लूटपाट करता था। इसी दौरान मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई और उसके दोनों साथी उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

पुलिस घायल भोला सिंह को इलाज के लिए पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां पहले से इलाज करा रहे नितेश पंडित और पप्पु पंडित की उसने पहचान की। इलाज के बाद तीनों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पप्पु पंडित उर्फ हेमन्त पंडित और नितेश कुमार ने हथियार छिपाए जाने की जानकारी दी। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी कट्टा बरामद किए। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

इस मामले में पथरगामा थाना कांड संख्या 90/2026 दर्ज कर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।