ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत.
बोकारो, पंकज सिंह.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो/बेरमो : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो-कथारा हीरक रोड मुख्य मार्ग के पांच नंबर ढोरी स्थित सोमवार की देर रात लगभग 10 बजे लाइन ट्रक जेएच09ए एम-4886 की चपेट में आकर स्थानीय निवासी मो. इम्तियाज की 30 वर्षीय पत्नी किताबुन निशा की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किताबुन निशा को घायल अवस्था में उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल फुसरो पहुंचाया। जहां चिकित्सक अनिता चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना को अंजाम देकर भाग रहे लाइन ट्रक को लोगों ने दौड़ कर पकड़ा एवं चालक व उपचालक को पकड़कर बेरमो थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक किताबुन निशा पड़ोसी के यहां से निकलकर सड़क पार कर अपने आवास जा रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर धरना पर बैठ गए हैं। वही मृतिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतिका का पांच बच्चा है जिसमें चार बेटी व एक बेटा है।इम्तियाज अंसारी पेशे से ऑटो चालक है जो ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है।


















