अनामिका गौतम के विरुद्ध दायर की गई एफआइआर खारिज.
देवघर : झारखंड हाई कोर्ट ने किया गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के विरुद्ध दायर की गई एफआइआर खारिज कर दी है। गुरुवार को इस मामले में जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गौरतलब है कि निशिकांत दुबे की पत्नी के विरुद्ध देवघर नगर थाना में एलोकेशी धाम की जमीन खरीदने के मामले में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज कराए गए थे। आज झारखंड हाईकोर्ट ने गोड्डा लोकसभा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के विरुद्ध दर्ज एफआइआर को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद अनामिका गौतम को बड़ी राहत मिली है।

















