20251203 152525

लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता : 2 लाख इनामी JJMP एरिया कमांडर सुनील उराँव उर्फ मंटू सहित दो उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार : लातेहार पुलिस को नक्सली उग्रवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान एरिया कमांडर सुनील उराँव उर्फ मंटू (उम्र करीब 35 वर्ष) और मुकेश लोहरा (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि सुनील उराँव उर्फ मंटू पर झारखंड सरकार द्वारा 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

लातेहार और मनिका थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। दोनों उग्रवादी पिछले कई वर्षों से JJMP के सक्रिय सदस्य रहे हैं और लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई गंभीर आपराधिक वारदातों एवं पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं। कई मामलों में ये दोनों वांछित थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय अन्य उग्रवादियों और उनके ठिकानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

Share via
Share via