गढ़वा में डीआईजी कौशल किशोर ने की पुलिसिंग की समीक्षा, साइबर अपराध और लंबित मामलों पर विशेष जोर
गढ़वा। जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति को लेकर शुक्रवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक कौशल किशोर ने गढ़वा में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई बैठक में जिले में चल रही पुलिसिंग और विभिन्न आपराधिक मामलों की प्रगति की जानकारी ली गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक के साथ गढ़वा, रंका और श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा विभिन्न पुलिस अंचलों के निरीक्षक शामिल हुए। डीआईजी ने अधिकारियों से क्षेत्रवार अपराध की स्थिति, लंबित कांडों और पुलिस गश्ती एवं निगरानी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। समीक्षा के दौरान बच्चों से जुड़े पॉक्सो मामलों, चोरी और छिनतई की घटनाओं, एससी-एसटी से संबंधित लंबित मामलों, पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे, साइबर अपराध के मामलों और मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा थानों, पुलिस पोस्ट और पिकेट के निरीक्षण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

थाने में आने वाले लोगों से संवेदनशील व्यवहार का निर्देश
डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायत लेकर थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ पुलिसकर्मी संयम और सम्मान के साथ पेश आएं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर देखने और मामले की गंभीरता के अनुरूप तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे आम लोगों को अपनी शिकायत रखने में किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत करने के लिए बेहतर संवाद और समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

लंबित कांडों की समीक्षा कर कार्रवाई तेज करने पर जोर
बैठक में डीआईजी ने अधिकारियों से लंबित मामलों की लगातार निगरानी करने और जांच में अनावश्यक देरी नहीं होने देने को कहा। अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्रवार पुलिसिंग को मजबूत करने, कानून-व्यवस्था पर सतत नजर रखने और संवेदनशील मामलों में तत्परता बरतने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को पुलिस की गरिमा और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक परिस्थिति में धैर्य, विवेक और मर्यादा के साथ काम करने को कहा। बैठक के दौरान जिले में प्रभावी पुलिसिंग के साथ आम लोगों का विश्वास कायम रखने को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर रहा।

धनबाद में मिलावटी पनीर के खिलाफ छापेमारी, गौतम डेयरी सील; 60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
धनबाद: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन…

जिला अस्पताल से सीएचसी स्तर तक पदों की होगी रिस्ट्रक्चरिंग, सिविल सर्जनों को 10 दिनों में प्रस्ताव देने का निर्देश
रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और मरीजों को 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग…

















