बिरसानगर जोन-6 में देर रात उपद्रव, दो कारों के शीशे तोड़े; आग लगाने की कोशिश

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन-6 में गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद एक कार में आग लगाने का भी प्रयास किया गया। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों की नजर पड़ने से आग फैलने से पहले ही स्थिति को काबू में कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने इलाके की एक दुकान को भी निशाना बनाया। दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसने के बाद सामान बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया गया। देर रात हुई इन घटनाओं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

खरकई नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खरकई नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

बोकारो रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान 63 वर्षीय यात्री की मौत, ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसे
बोकारो: बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चेरलपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के…
















