simdegas-permanent-warranty-arrested-goa-absconding

गोवा से गिरफ्तार हुआ सिमडेगा का स्थायी वारंटी, 2020 के हत्या मामले में था फरार

Share
Link copied
simdegas-permanent-warranty-arrested-goa-absconding
simdegas-permanent-warranty-arrested-goa-absconding

सिमडेगा: फरार अभियुक्तों और न्यायालय से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर सिमडेगा पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में पाकरटांड़ थाना पुलिस ने 2020 के हत्या मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गोवा से गिरफ्तार किया है।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुलेश्वर सिंह (43 वर्ष), पिता स्व. अमरनाथ सिंह, निवासी आसनबेड़ा बसायटोली, थाना पाकरटांड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 06/2020 में धारा 302, 201 और 174(ए) भादवि के तहत मामला दर्ज है। मामले में न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

Advertisment
Advertisment

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर सुलेश्वर सिंह के गोवा में होने की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने ओल्ड गोवा क्षेत्र स्थित ब्लॉक फॉर ग्रैंड हयात होटल एंड क्लब प्राइवेट लिमिटेड में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

RKDF
advertisement

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार वारंटी को 2 अक्टूबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।