पाकुड़ में किराना दुकान पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, दुकानदार पर चलाई गोली; CCTV में कैद हुई वारदात
पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार देर रात लूटपाट के इरादे से पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने एक किराना दुकान में जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और दुकानदार महेश गुप्ता पर गोली चला दी। हालांकि, महेश गुप्ता बाल-बाल बच गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मोटरसाइकिल से पहुंचे थे 4-5 हथियारबंद बदमाश
जानकारी के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर मोहलपहाड़ी गांव स्थित किराना दुकान पर शुक्रवार देर रात चार से पांच बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश ने दुकानदार महेश गुप्ता को निशाना बनाकर गोली चला दी। महेश गुप्ता ने किसी तरह खुद को बचाया और गोली से बाल-बाल बच गए।

शोर सुनकर जुटने लगे ग्रामीण, शटर गिराकर भागे बदमाश
घटना के दौरान दुकान के कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर जुटने लगे। लोगों को आते देख बदमाश घबरा गए और मौके से फरार हो गए। भागने से पहले बदमाशों ने दुकान का शटर भी गिरा दिया।
CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर के एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस अब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस घटना के पीछे की वजह और लूटपाट की कोशिश से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद इस वारदात के सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

सरायकेला में बैंक ऑफ इंडिया में चोरी का प्रयास, ताला तोड़ा; ग्रामीणों की सतर्कता से टली वारदात
सरायकेला: सरायकेला में चोरों ने जिला समाहरणालय के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया को निशाना बनाने का प्रयास किया। शुक्रवार देर रात…

परिजन नहीं पहुंचे तो सामाजिक संस्थाओं ने उठाई अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी, 19 साल से निभा रहीं सेवा का संकल्प
जमशेदपुर। अपनों के बिछड़ने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में अस्थि विसर्जन भी एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा है। लेकिन कई बार…

















