लसिया बाजार में महिलाओं के पैसे चोरी करने की आरोपी गिरफ्तार, ₹3,500 बरामद

सिमडेगा: लसिया बाजार में महिलाओं के पैसे चोरी करने के मामले में कोलेबिरा थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹3,500 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान आभा बाई, पति दीपक राम, निवासी डोड़का चौरा, जशपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लसिया बाजार में उसके और अन्य महिलाओं के पैसे चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर कोलेबिरा थाना में 2 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 67/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)/317(2) के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोलेबिरा थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया और उसके पास से ₹3,500 बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें।

सिमडेगा पुलिस ने गोवा से स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, 2015 के हत्या मामले में था फरार
सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गोवा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की…

22 साल बाद वासेपुर गोलीकांड में आया फैसला, फहीम खान के घर AK-47 से हुई थी फायरिंग; तीन दोषियों को उम्रकैद
धनबाद। झारखंड के धनबाद में चर्चित वासेपुर गोलीकांड मामले में करीब 22 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। फहीम खान के…
















