भाई बहन की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च.
रांची : लोहरदगा में हुई भाई बहन की हत्या के विरोध में रांची विश्वविद्यालय गेट से अल्बर्ट एक्का चौक तक आज शांतिपूर्ण न्याय कैंडल मार्च निकाला गया, गौरतलब है कि पिछले दिनों घागरा क्षेत्र के चुनरी नया टोली के पास हथियारबंद अपराधियों ने लोहरदगा निवासी बहन ममता खाका एवं बड़े भाई संजीव रंजन भगत की काफी बेरहमी से निर्मम हत्या की गई थी. इस हत्या से पूरा आदिवासी समाज क्रोध एवं दुखी है.उनके संवेदना के लिए शांतिपूर्ण कैंडल मार्च किया गया.
उन्होनें कहा कि हम लोग समाज का ध्यान आकृष्ट करना चाह रहे हैं कि इस प्रकार की घटना का पुनरावृति ना हो और सरकार से निवेदन है कि ऐसी घटना करने वालों को जो जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए, उनकी मांग है कि जिस क्षेत्र में हत्या हुई है वहां पुलिस बल तैनात किया जाए ताकि अपराधी जल्द से जल्द पकड़ा जाए.
इस शांतिपूर्ण न्याय कैंडल मार्च में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ प्रवीण उरांव, राज़ी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति रांची के अध्यक्ष चंद्रदेवबलमूचु, उपाध्यक्ष अजीत उरांव, शशि गाड़ी, अमित गाड़ी, गायना कच्छप, केंद्रीय सरना समिति(आरआईटी भवन कचहरी) अध्यक्ष अजय तिर्की, अजय कच्छप, राहुल उरांव, विजय कच्छप, संजय लोहरा, छोटू आदिवासी, विकी लिंडा, राहुल तिर्की, भाषा संस्कृति विकास मंच सचिव मंगलनाथ उरांव, महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर सचिव सुभानी तिग्गा, कोषाध्यक्ष सीता खलखो, रश्मि उरांव, राजकुमारी उरांव, सुचिता बाड़ा, शांता कच्छप, अंजलि कच्छप,जेवियर कॉलेज रांची की छात्राएं ज्योत्सना केरकेट्टा, आस्था खलखो, निल्पा खलखो, मिनी बाड़ा, सृष्टि हेरेंज, अल्पना खलखो, प्रतिक उरांव, ओलीव टोप्पो आदि शामिल थे

















