On January 6, 2025, Chief Minister Hemant Soren will give gifts to the women of Jharkhand.

CM News :-मुख्यमंत्री के दौरे से चढ़ेगा रामगढ़ उप चुनाव का राजनीतिक पारा

Share
Link copied

CM News

Drishti  Now  Ranchi

रामगढ़ उप चुनाव को लेकर नाम वापसी की तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई। कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अड़े रह गए। वैसे उप चुनाव को लेकर प्रचार अभियान शुरू है। कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो और आजसू की सुनीता चौधरी तो चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रचार में जुट गए थे। लेकिन यूपीए और एनडीए खेमे की मानें, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चुनाव मैदान में कूदने के बाद रामगढ़ उप चुनाव का राजनीतिक पारा चढ़ेगा। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री के बयानों और आरोपों पर पक्ष और विपक्ष का चुनावी गणित प्रभावित होगा।

तय शेड्यूल के अनुसार 27 फरवरी को रामगढ़ उप चुनाव के लिए मतदान है। 25 फरवरी की शाम तक वहां चुनाव प्रचार करने का समय निर्धारित है। झामुमो सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के 20-21 फरवरी के बाद रामगढ़ में प्रचार करने की संभावना है। इसके लिए कांग्रेस बड़े नेताओं के प्रचार का कार्यक्रम तय कर रहा है।

मतदान के दिन छुट्टी घोषित

रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने मतदान के दिन 27 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, 27 फरवरी को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार के सभी कार्यालय, औद्योगिक प्रतिष्ठान व बैंक बंद रहेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow