panth-pracharak-bhai-sarabjit-singh-dhundha

पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह जमशेदपुर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

Share
Link copied

जमशेदपुर। पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह सोमवार को झारखंड पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो की ओर से दोनों पंथिक व्यक्तित्वों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया गया। मानगो गुरुद्वारा के महासचिव सरदार जसवंत सिंह जस्सू के नेतृत्व में जगजीत सिंह भाटिया, रघुबीर सिंह, अमृतपाल सिंह, हरपाल सिंह और रविंदर सिंह भाटिया सहित अन्य सदस्यों ने रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान संगत की ओर से दोनों का सम्मान किया गया और उनके जमशेदपुर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

दरअसल, 5, 6 और 7 अक्टूबर को गुरुद्वारा साहिब, स्टेशन रोड, जुगसलाई में गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा और महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल, स्टेशन रोड, जुगसलाई के सहयोग से किया जा रहा है। धार्मिक समागम के दौरान भाई सरबजीत सिंह धुंधा पंथ प्रचार और गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को संबोधित करेंगे। वहीं, श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। आयोजकों के अनुसार, तीन दिवसीय समागम में बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने की उम्मीद है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।