झारखंडी परंपरा और ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी का रांची में भव्य स्वागत
गजेंद्र सिंह पटेल के साथ सह-प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह भी पहुंचे रांची, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को रांची पहुंचे। उनके साथ पार्टी के दोनों प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह भी झारखंड पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक स्वागत समारोह में देखने को मिली। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों का स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं के जयघोष से गूंज उठा। नए संगठनात्मक नेतृत्व के झारखंड आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर पहुंचे और अपने नेताओं का स्वागत किया।


प्रदेश नेतृत्व समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और बालमुकुंद सहाय, विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा और अमर कुमार बाउरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिखियार और सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, विरंची नारायण, सीमा सिंह, सन्नी टोप्पो, संदीप वर्मा, सूरज शाहदेव, वरुण साहू, धीरज महतो, जितेंद्र वर्मा और जितेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी और दोनों सह-प्रभारियों के झारखंड दौरे को पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

झुमरी तिलैया में अवैध चुंगी वसूली का खुलासा, दो गिरफ्तार
रसीदों पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के नाम की मुहर-साइन; रेवेन्यू इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण, जांच कमेटी गठित कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर…

पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह जमशेदपुर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत
जमशेदपुर। पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह सोमवार को झारखंड पहुंचे। रांची…

















