बुंडू थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता: हथियार तस्कर दशरथ शुक्ला गिरफ्तार, तीन पिस्तौल बरामद

Share
Link copied

बुंडू थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता: हथियार तस्कर दशरथ शुक्ला गिरफ्तार, तीन पिस्तौल बरामद

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में अपराध के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। बुंडू थाना क्षेत्र में कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े एक प्रमुख हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दशरथ शुक्ला के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से तीन पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी शहर में बढ़ रही संगठित अपराध की घटनाओं पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

बुंडू थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता: हथियार तस्कर दशरथ शुक्ला गिरफ्तार, तीन पिस्तौल बरामद

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दशरथ शुक्ला अवैध हथियारों की सप्लाई के लिए बुंडू क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बुंडू थाना पुलिस ने जाल बिछाया और शुक्ला को रंगे हाथों दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शुक्ला सुजीत सिन्हा गैंग का प्रमुख सदस्य है, जो विभिन्न अपराधी गिरोहों को हथियार उपलब्ध कराने का काम करता था।

बुंडू थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता: हथियार तस्कर दशरथ शुक्ला गिरफ्तार, तीन पिस्तौल बरामद

दशरथ शुक्ला के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और हथियारों के स्रोत की तलाश में जुटी हुई है।

बुंडू थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता: हथियार तस्कर दशरथ शुक्ला गिरफ्तार, तीन पिस्तौल बरामद

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow