Ramgarh Upchunav :-विधानसभा उपचुनाव-2023,जवानों ने फ्लैग मार्च कर वोटरों को जागरूक किया

Ramgarh Upchunav :-विधानसभा उपचुनाव-2023,जवानों ने फ्लैग मार्च कर वोटरों को जागरूक किया

Share
Link copied

Ramgarh Upchunav

Drishti  Now  Ranchi  गोला थाना पुलिस ने सीआरपीएफ के सैकड़ों जवानों के साथ रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर एसआई विक्रमशिल के नेतृत्व में बुधवार को फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस के जवानों ने गोला थाना से लेकर सुदूरवर्ती गांव पतरातू, मुरुडीह, संग्रामपुर आदि जगहों पर महिला-पुरुष मतदाताओं से मिलकर मतदान अवश्य करने की अपील की गई।

इस संबंध में थाना प्रभारी सिद्धांत ने बताया कि गोला थाना क्षेत्र मे फ्लैग मार्च के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से मिलकर मतदाताओं से 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव मे अपना मताधिकार भयमुक्त माहौल में मतदान करने को कहा गया। किसी प्रकार का कोई प्रलोभन या दबाव देकर मतदान करने के लिए कोई बाध्य करें तो इसकी जानकारी निःसंदेश पुलिस को अवश्य दें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने पुलिस के इस कार्यक्रम को सराहनीय कदम बताया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow