आंधी-तूफान में टूटी छत, मरम्मत के दौरान गिरा युवक – गर्दन में आई गंभीर चोट, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।

आंधी-तूफान में टूटी छत, मरम्मत के दौरान गिरा युवक – गर्दन में आई गंभीर चोट, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।

Share
Link copied

आंधी-तूफान में टूटी छत, मरम्मत के दौरान गिरा युवक – गर्दन में आई गंभीर चोट, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।

The roof collapsed in the storm, a young man fell while repairing it – he suffered a serious neck injury, he is being treated at Sadar Hospital.
The roof collapsed in the storm, a young man fell while repairing it – he suffered a serious neck injury, he is being treated at Sadar Hospital.

पलामू :पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करार पंचायत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां वासु भुइंया नामक युवक, जो रांची में राजमिस्त्री का काम करता है और इन दिनों अपने हित के शादी में शामिल होने के लिए अपने नानी के घर आया था, गंभीर रूप से घायल हो गया। बीते दिन आई तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते उनके करकट और छज्जे का हिस्सा उड़ गया था, जिसे ठीक करने के लिए वासु भुइंया छत पर चढ़े थे। मरम्मत के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई। उनकी नानी शिवपतिया कुंवर, जिन्होंने उन्हें बचपन से पाला है, ने आवाज लगाकर आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया और फिर मिलकर वासु को तुरंत इलाज के लिए डाल्टनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार वासु की गर्दन में 14 टांके लगे हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। यह घटना ना सिर्फ एक परिवार की चिंता का विषय है, बल्कि यह सवाल भी उठाती है कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुरक्षित और मजबूत आवासीय सुविधा कब तक मयस्सर होगी? वासु जैसे मेहनतकश लोग, जो शहरों में श्रमिक बनकर दूसरों के घरों की नींव रखते हैं, खुद कब तक कमजोर छतों के नीचे रहने को मजबूर रहेंगे?

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow