18-member Jharkhand team announced for the Junior National Women's Hockey Championship; set to depart for Pune.

जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 18 सदस्यीय टीम घोषित, पुणे के लिए होगी रवाना

Share
Link copied
18-member Jharkhand team announced for the Junior National Women's Hockey Championship; set to depart for Pune.
18-member Jharkhand team announced for the Junior National Women’s Hockey Championship; set to depart for Pune.

शंभू कुमार सिंह

रांची: हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड की 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 23 अगस्त 2026 तक पुणे, महाराष्ट्र में किया जाएगा। झारखंड की टीम प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी और टीम बुधवार को पुणे के लिए रवाना होगी।

Deoghar
Advertisement

टीम का चयन खुली चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया। ट्रायल में चयनित 30 खिलाड़ियों का 1 अगस्त से 11 अगस्त तक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के प्रदर्शन के आधार पर 18 सदस्यीय टीम का अंतिम चयन किया गया। हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी और कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा ने टीम के कोच विकास पंत और मैनेजर दिव्या डुंगडुंग की मौजूदगी में टीम की घोषणा की।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 02
Advertisement

झारखंड महिला हॉकी टीम में गोलकीपर: गंगी बरला, सोनाली तिर्की, डिफेंडर: सरोज कुमारी, जिरेन सोय, एस्थर होरो, संगीता कुमारी, अनीषा कुल्लू, मिडफील्डर: सलोमी नाग, गुलजन कुमारी, रजनी केरकेट्टा, पुष्पा डांग, अनुप्रिया सोरेंग, रीना कुल्लू, फॉरवर्ड: स्वीटी डुंगडुंग, सरोज मुंडरी, सुकरमनी मुंडू, लियोनी हेमरोम, जमुना कुमारी शामिल हैं।

Drishti 03
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

झारखंड की टीम से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए झारखंड को गौरवान्वित करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।