administration-strict-school-vehicles-action-will

स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई; 7 दिन की मोहलत, फिर चलेगा विशेष जांच अभियान

Share
Link copied

छात्रों के एक्ससीडेंट के बाद जमशेदपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त । स्कूल वैन, ऑटो समेत स्कूली वाहनों की जांच होगी। ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

 

जमशेदपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। स्कूली वाहनों में नियमों की अनदेखी और ओवरलोडिंग की शिकायतों के बीच ट्रैफिक विभाग ने स्कूल वैन, ऑटो समेत अन्य स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने स्पष्ट किया है कि मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

सात दिनों की दी गई मोहलत

ट्रैफिक डीएसपी के अनुसार, हाल ही में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की अध्यक्षता में स्कूली वाहन संचालकों और वाहन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे सात दिनों के भीतर अपने वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानकों और एमवी एक्ट के नियमों के अनुरूप कर लें।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तय समय सीमा समाप्त होने के बाद नियमों के उल्लंघन पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

RKDF
ADV

ओवरलोडिंग पर विशेष नजर

स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने को प्रशासन ने गंभीर मामला माना है। ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि वाहन में उतने ही बच्चे सवार किए जा सकेंगे, जितनी संख्या की अनुमति नियमों के तहत है।

यदि जांच के दौरान किसी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे पाए गए या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिला, तो संबंधित चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment
Advertisment

DTO, MVI और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त जांच

सात दिनों की मोहलत खत्म होने के बाद जिला परिवहन कार्यालय (DTO), मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम विशेष जांच अभियान चलाएगी।

जांच के दौरान स्कूली वाहनों के:

दस्तावेज, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट,सुरक्षा उपकरण, निर्धारित क्षमता,वाहन में सवार बच्चों की संख्या की जांच की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।