शेयर बाजार में BCCL की धमाकेदार शुरुआत ।BCCL IPO निवेशक हुए मालामाल, शेयर लिस्टिंग पर डबल प्रॉफिट!

शेयर बाजार में BCCL की धमाकेदार शुरुआत ।BCCL IPO निवेशक हुए मालामाल, शेयर लिस्टिंग पर डबल प्रॉफिट!

Share
Link copied

शेयर बाजार में BCCL की धमाकेदार शुरुआत ।BCCL IPO निवेशक हुए मालामाल, शेयर लिस्टिंग पर डबल प्रॉफिट!

शेयर बाजार में BCCL की धमाकेदार शुरुआत ।BCCL IPO निवेशक हुए मालामाल, शेयर लिस्टिंग पर डबल प्रॉफिट!

डेस्क : बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) ने 2026 के पहले मुख्यबोर्ड आईपीओ के साथ शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री मारी है। निवेशकों ने लिस्टिंग के दिन ही अपने निवेश पर करीब 97% का प्रीमियम कमाया। यह आईपीओ सरकारी कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडियरी का था, जो झारखंड के धनबाद से है।

लिस्टिंग पर शानदार प्रदर्शन

19 जनवरी 2026 को NSE पर शेयर 45 रुपये पर लिस्ट हुए (95.65% प्रीमियम), जबकि BSE पर 45.21 रुपये (96.57% प्रीमियम)। ऊपरी मूल्य 23 रुपये था, यानी एक दिन में पैसा लगभग डबल हो गया। न्यूनतम लॉट (600 शेयर, 13,800 रुपये निवेश) लिस्टिंग के बाद 27,048 रुपये का हो गया। आठ लॉट (1.10 लाख निवेश) 2.16 लाख रुपये के बने।

आईपीओ सब्सक्रिप्शन का रिकॉर्ड

9 जनवरी को खुला 1,300 करोड़ रुपये का OFS (ऑफर फॉर सेल) 30 मिनट में फुल सब्सक्राइब हो गया और अंत में 145-147 गुना ओवरसब्सक्राइब रहा। इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई। एंकर निवेशकों ने पहले ही 273 करोड़ रुपये लगा दिए थे। कुल 90 लाख से ज्यादा बिड्स आए।

कंपनी का बैकग्राउंड

कोल इंडिया लिमिटेड की 100% सब्सिडियरी बीसीसीएल देश की कोकिंग कोल उत्पादन का 58.50% हिस्सा रखती है (FY 2024-25)। प्रमोटर्स ने 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे, जिससे प्री-लिस्टिंग वैल्यूएशन 10,711 करोड़ रुपये रही। धनबाद मुख्यालय वाली यह कंपनी स्टील उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow