सिमडेगा जिला सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम जमशेदपुर के लिए रवाना, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

सिमडेगा जिला सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम जमशेदपुर के लिए रवाना, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

हॉकी झारखंड द्वारा 15 से 19 जून 2025 तक जमशेदपुर के टाटा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए सिमडेगा जिला की सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम आज जमशेदपुर के लिए रवाना हुई।

हॉकी संघ के पंखरासियुस टोप्पो, कमलेश मांझी और अन्य पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं और किट प्रदान कर विदाई की। टीम के साथ कोच रोहित बेसरा और मैनेजर रोहित मिंज भी गए हैं।

सिमडेगा जिला सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी :

सुमित किंडो, सिकंदर मिंज, अनुज केरकेट्टा, नितेश बा, बिनय बड़ा, आशीष लकड़ा, विनय तिर्की, नेल्शन टोप्पो, सुमित उरांव, गुलशन होरो, आनंद लकड़ा, अर्पण बड़ा, अनुकेत केरकेट्टा, अंकित एक्का, दीपक लकड़ा, कपिल मिंज, सैमनेल मिंज, अनुज तिग्गा।

टीम को इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। हॉकी प्रेमी और जिलावासी अपनी टीम के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow