दिल्ली में हुई इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक: सीएम हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन हिस्सा लिया, पारित किए 5 बड़े प्रस्ताव
INDIA गठबंधन की बैठक में तय हुए 5 बिंदु 👇 pic.twitter.com/myR6UT7Ojq
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!— Congress (@INCIndia) June 8, 2026
रांची/दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक (I.N.D.I.A. bloc) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में 25 राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया। झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी इस बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
राज्यसभा नामांकन के चलते वर्चुअली जुड़े सीएम सोरेन
राज्यसभा की दो सीटों के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन होने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली नहीं जा सके। अपनी राजनीतिक व्यस्तता के बावजूद उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में भाग लिया और इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दलों द्वारा पेश किए गए पांच प्रमुख प्रस्तावों का पुरजोर समर्थन किया।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि राज्य में महागठबंधन के दोनों प्रत्याशियों—बैद्यनाथ राम और प्रणव झा—के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति अनिवार्य थी, इसलिए उन्होंने डिजिटल माध्यम से बैठक में जुड़ना बेहतर समझा।
बैठक में पारित हुए ये 5 महत्वपूर्ण प्रस्ताव
इंडिया ब्लॉक की इस बैठक में सरकार के खिलाफ एक आक्रामक रणनीति तैयार करते हुए निम्नलिखित पांच प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई:
1. चुनाव निष्पक्षता पर CJI को पत्र: चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों के समाधान हेतु मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखा जाएगा।
2. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग: NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक के घोटालों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।
3. केंद्र से सर्वदलीय बैठक की मांग: देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली और किसानों की विकट समस्याओं पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार से तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाने को कहा गया।
4. बैठकों का नया कैलेंडर: गठबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर दो महीने पर बैठक आयोजित होगी। अगली बैठक 8 अगस्त 2026 को हैदराबाद में प्रस्तावित है।
5. संसदीय समन्वय: मानसून सत्र के दौरान सरकार को घेरने और बेहतर तालमेल बनाने के लिए ‘नेता प्रतिपक्ष’ के कार्यालय में नियमित बैठकें होंगी।
बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि इसमें 25 दलों के नेताओं ने भाग लिया। हाल में बंगाल में हार के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे का ऑनलाइन जुड़ना, इंडिया ब्लॉक को एक बार फिर से एकजुट कर रहा है।
इसे भी पढ़े :
राज्यसभा चुनाव 2026: कल्पना सोरेन ने बैधनाथ राम को दी शुभकामनाएं; महागठबंधन की जीत की रणनीति पर मंथन
रांची पुलिस को बड़ी सफलता: 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
रांची सहित पूरे झारखंड में आज चिलचिलाती गर्मी, आंशिक बादल और हल्की बौछारों की संभावना

















