naxal-detainees-impact-chatra-silence-bus

नक्सली बंदी का चतरा में व्यापक असर, बस स्टैंड में पसरा सन्नाटा

Share
Link copied
naxal-detainees-impact-chatra-silence-bus
naxal-detainees-impact-chatra-silence-bus

चतरा: उग्रवादी संगठन टीपीएससी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी) के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की पुलिस मुठभेड़ में मौत के विरोध में नक्सलियों द्वारा 24 से 26 सितंबर तक बुलाए गए तीन दिवसीय बंद का चतरा में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बंदी के कारण यात्री बसों और अन्य वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

RKDF
advertisement

चतरा बस स्टैंड, जहां सामान्य दिनों में यात्रियों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही रहती है, गुरुवार को काफी हद तक सुनसान नजर आया। बसों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहे, जबकि कुछ लोगों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया।

 

Advertisment
Advertisment

नक्सलियों ने चतरा के अलावा हजारीबाग, लातेहार, पलामू, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा जिले में भी 24 से 26 सितंबर तक बंद का आह्वान किया है। बंदी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।