five-friends-set-out-rajarappa-puja

रजरप्पा पूजा के लिए निकले पांच दोस्तों की कार चौपारण घाटी में पलटी, एक की मौत, चार घायल

Share
Link copied
five-friends-set-out-rajarappa-puja
five-friends-set-out-rajarappa-puja

हजारीबाग: लखीसराय से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए निकले पांच दोस्तों की कार शुक्रवार रात चौपारण थाना क्षेत्र की घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घाटी के एक मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

RKDF
advertisement

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में तीन युवकों को हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किए जाने की जानकारी है।

Advertisment
Advertisment

घायलों की पहचान राहुल कुमार, करण कुमार, नीरज कुमार और संजय साहू के रूप में हुई है। सभी लखीसराय जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं। घायलों के अनुसार, पांचों आपस में दोस्त थे और कार से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

Advertisment
Advertisment

बताया गया कि रात में घाटी के मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। युवकों ने किसी दूसरी गाड़ी से टक्कर होने की बात से इनकार किया है। हादसे के समय कार की पिछली सीट पर बैठे कुछ युवक सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें दुर्घटना के बारे में तत्काल पूरी जानकारी नहीं हो सकी।

Advertisment
Advertisment

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घायलों के बयान में मृतक के नाम को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मृतक की पहचान स्पष्ट करेगी। घायलों ने पुलिस को बताया कि वे नशे की हालत में नहीं थे।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और कार के अनियंत्रित होने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पड़ताल की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।